बाढ़ का मुकाबला Class 8 Hindi chapter 12 Question Answers Solution .

Lokesh Chandra Das

 

बाढ़ का मुकाबला

 

1. समीरण के गाँव और उसके आस-पास के क्षेत्र में क्यों बाढ़ आई थी?

उत्तर: समीरण के गाँव और उसके आस-पास के क्षेत्र में कई दिन बारिश होने के कारण बाढ़ आई थी।

2. पाठ में उल्लेखित राहत शिविर की स्थिति का वर्णन करो।

उत्तर: पाठ में उल्लेखित राहत शिविर की स्थिति बिल्कुल खराब थी। लोगों को खाद्य, पानी, कपड़ा समेत सभी तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था। प्रतिदिन गंदगी फैलती जा रही थी जिससे बीमार होने का भी खतरा था। और तो और शिविर में स्नानागार, पेयजल, बिजली आदि न होने के कारण महिलाओं व शिशुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

3. समीरण के सहयोगियों के नाम लिखो।

उत्तर: समिरण के सहयोगियों के नाम है- अब्दुल, स्मृति, मृदुल, प्रियम, रश्मि आदि।

4. राहत शिविर में किन-किन सामग्रियों का अभाव था?

उत्तर: राहत शिविर में खाद्य, पानी, और कपड़ा आदि सामग्रियों का अभाव था।

5. बाढ़ राहत संबंधी सभा में क्या-क्या निर्णय लिए गए?

उत्तर: बाढ़ राहत संबंधी सभा में यह निर्णय लिया गया कि राहत सामग्री मुहैया कराने हेतु जिला उपायुक्त को एक आवेदन पत्र दिया जाए। साथ ही साथ स्वास्थ्य अधिकारी, बिजली विभाग व तकनीकी विभाग इन तीनों विभागों को भी शिकायती पत्र प्रदान किया जाए।

6. आवेदन-पत्र और शिकायती पत्र लिखने में किसने समीरण और रश्मि की मदद की?

उत्तर: आवेदन पत्र और शिकायतें पत्र लिखने में माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री बरूवा जी ने समीरण और रश्मि की मदद की।

7. आवेदन-पत्र में उपायुक्त महोदय से क्या प्रार्थना की गई?

उत्तर: आवेदन पत्र में उपायुक्त महोदय से प्रार्थना की गई कि बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु यथोचित कदम उठाएँ। साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, नागरिक स्वास्थ्य व तकनीकी विभाग समेत सभी आपातकालीन विभागों को तत्काल निर्देश जारी कर बाढ़ पीड़ितों के शिविर में आवश्यक सुविधाएँ मुहैया कराया जाए।

8. शिकायती पत्र का विषय क्या था?

उत्तर: शिकायती पत्र का विषय था स्वास्थ्य संबंधी सुविधा। क्योंकि शिविर में प्रतिदिन गंदगी बढ़ती जा रही थी और गंदगी पैदा होने वाले मच्छरों की वजह से मलेरिया फैलने की भी आशंका थी। इसीलिए जल्द से जल्द गंदगी को हटाकर मच्छर मारने की दवाइयांँ, डी.डी.टी. का छिड़काव करना जरूरी था।


9. बाढ़ राहत संबंधी सभा के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: बाढ़ राहत संबंधी सभा के अध्यक्ष परमानंद दास जी थे।


10. बाढ़-पीड़ितों ने कब राहत की साँस ली?

उत्तर: बाढ़ पीड़ितों ने तब राहत की साँस ली जब जिला उपायुक्त के आदेश अनुसार प्रशासन की ओर से राहत शिविर में राहत सामग्री समेत मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई।



 

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !